Sahibganj: तालझारी प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका जो 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थी, उन्होंने मंगलवार को हड़ताल स्थगित करते हुए अपने कार्यालय में योगदान दे दिया। उन्होंने इसकी सूचना देते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को एक आवेदन देकर अवगत कराया कि हम सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहियका हड़ताल स्थगित करते हुए अपने कार्यकाल में योगदान कर रहे हैं।
हड़ताल में अध्यक्ष रीता प्रीतिवन्ती हेंब्रम, सचिव कल्पना देवी, कोषाध्यक्ष लुसी मरांडी, सेविका मौसुमी हेंब्रम, राधा देवी, बेबी देवी, मरियम सोरेन,सुरजी पहाड़िन, रेखा देवी, हेना अंजुम, सुनीता मुर्मू, शान्ति हेंब्रम, मरियम सोरेन सहियका में गीता देवी, सोनी टुडू, चांदी पहाड़िया, अवेली पहाड़िन, सिमोती हांसदा, सुनीता देवी, अनीता देवी, सुशीला टुडू, पकु मुर्मू, मुनीरा बीबी आदि शामिल थी।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ थाना पुलिस ने दुकान से अवैध शराब किया बरामद









