Ranchi: JMM के संभावित 19 प्रत्याशियों के नाम आए सामने, देखें पूरी सूची

Ranchi: ‘INDIA’ गठबंधन के बीच सीट बंटवारा अब अंतिम चरण पर है। अगले दो दिनों में सीट बंटवारे की तस्वीर साफ हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के अनुसार सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 19 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। हालांकि पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूची में मुख्यमंत्री Hemant Soren के अलावा उनकी पत्नी Kalpana Soren का नाम भी शामिल है।

सीएम Hemant Soren बरहेट विधानसभा सीट और उनकी पत्नी Kalpana Soren गांडेय सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार गठबंधन में झामुमो 44 से 46 सीटों पर प्रत्याशी उतार सकता है। उमाकांत रजक को भी चंदनकियारी से उतारे जाने की चर्चा है।

18 अक्टूबर को हेमंत सोरेन के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली हैं। इस बैठक में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। उनके 18 अक्टूबर को रांची दौरे की तिथि निर्धारित है।

झामुमो की संभावित सूची:

  1. बरहेट: हेमंत सोरेन
  2. गांडेय: कल्पना सोरेन
  3. दुमका: बसंत सोरेन
  4. गिरिडीह: सुदिव्य कुमार सोनू
  5. मझगांव: निरल पूर्ति
  6. चाईबासा: दीपक बिरुआ
  7. गुमला: भूषण तिर्की
  8. सिसई: झिगा सुसारण होरो
  9. मधुपुर: हफीजुल अंसारी
  10. सिमरिया: मनोज चंद्रा
  11. नाला: रबींद्रनाथ महतो
  12. तमाड़: विकास मुंडा
  13. टुंडी: मथुरा महतो
  14. डुमरी: बेबी देवी
  15. गढ़वा: मिथिलेश ठाकुर
  16. भवनाथपुर: अनंत प्रताप देव
  17. लातेहार: बैद्यनाथ राम
  18. रांचीः महुआ माजी
  19. चंदनकियारी: उमाकांत रजक

ये भी पढ़ें: Kalpana Soren ने वीडियो संदेश जारी कर BJP और Election Commission को घेरा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!