Sahibganj: जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त हेमंत सती ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता की समस्याओं सुना। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के दूरदराज के गांव से लोगों ने आकर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की।
इस दौरान उपायुक्त सती द्वारा विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों के शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया। आवेदन विषेश कर जमीन विवाद, आपदा से संबंधित, राशनकार्ड, एवं विकलांग ट्राईसाईकिल से संबंधित थी। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनता दरबार में शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उनका समाधान करने को लेकर निर्देशित किया।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: बोरियो में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान









