BIG BREAKING: चुनाव आयोग ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को हटाया

BIG BREAKING: चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार को अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। चुनाव आयोग ने झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है। 

इनकी जगह वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अफसर को प्रभार सौंपने को कहा है। इस मामले में राज्य सरकार को शाम सात बजे तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। बता दें सीनियर आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को राज्य सरकार ने जुलाई में झारखंड का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। 

इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर रांची के डीसी (उपायुक्त) मंजूनाथ भजंत्री हटाए जा चुके हैं। इनकी जगह वरुण रंजन को रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। 

ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन के कुशासन का अंत कर हम चैन की सांस लेंगे: Shivraj Singh Chouhan

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!