Ranchi: चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश राज्य सरकार को दिया था। आयोग के निर्देश के बाद झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को राज्य का नया डीजीपी बनाया है।

अनुराग गुप्ता से पहले अजय कुमार सिंह ने झारखंड के डीजीपी थे। लेकिन हेमंत सोरेन के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अजय सिंह की जगह अनुराग गुप्ता को डीजीपी बना दिया गया था। अजय सिंह को डीजीपी बनाये जाने को लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले अजय कुमार सिंह फरवरी 2023 में पहली बार राज्य के डीजीपी बने थे।
ये भी पढ़ें: BIG BREAKING: चुनाव आयोग ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को हटाया









