Jharkhand Assembly Election 2024: बरहेट और टुंडी में भाजपा ने नहीं खोले पत्ते, दो सीटों पर सस्पेंस जारी

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने कोटे की 68 में से 66 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया। 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसके बाद शनिवार को पार्टी के मुख्यालय प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सूची जारी की। भाजपा को अब केवल टुंडी और बरहेट विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का नाम फाइनल करना है।

भाजपा ने फिलहाल टुंडी और बरहेट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जानकारी के अनुसार टुंडी पर आजसू के साथ चर्चा चल रही है। वहीं बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दमदार प्रत्याशी उतारने पर मंथन चल रहा है। बता दें कि एनडीए में भाजपा को 68, आजसू पार्टी को 10, जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट मिली है। बताया जा रहा है कि टुंडी सीट को लेकर अभी आजसू के साथ मंथन चल रहा है। ऐसे में इन दो सीटों पर भाजपा किसे प्रत्याशी बनाएगी इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।

PRESS RELEASE–1st list of BJP candidate for Jharkhand Lgislative Assembly Election 2024 on 19.10.2024 (1)

भाजपा ने 12 महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। कोडरमा, निरसा, छतरपुर से महिला विधायकों को फिर मौका मिला है। वहीं झरिया से रागिनी सिंह, जगन्नाथपुर से पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को उतारा है। नए चेहरों में जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू, पोटका से मीरा मुंडा, चाईबासा से गीता बलमुचू, जमुआ से मंजू देवी और गांडेय में मुनिया देवी को कल्पना सोरेन के खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं जामताड़ा सीट से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है।

झामुमो छोड़कर भाजपा में आए चंपाई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। वहीं उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उतारा है। वहीं झामुमो के बागी नेता लोबिन हेम्ब्रम भाजपा के टिकट पर बोरियो से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू की सियासी एंट्री हुई है। मीरा मुंडा को पोटका से तो पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Ranchi: INDIA गठबंधन में खटपट! Congress और Hemant के एकतरफा फैसले से Tejaswi नाराज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!