Ranchi: INDIA गठबंधन की मुख्य पार्टी झामुमो की सभी 41 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची सामने आयी है। हालांकि पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूची में मुख्यमंत्री Hemant Soren के अलावा उनकी पत्नी Kalpana Soren का नाम भी शामिल है। सीएम Hemant Soren बरहेट विधानसभा सीट और Kalpana Soren गांडेय सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।
झामुमो राजमहल सीट से एमटी राजा एवं बोरियो से हेमलाल मुर्मू पर दांव लगा सकती है। वहीं सूत्रों के मुताबिक संताल के कद्दावर नेता हेमलाल मुर्मू लिट्टीपाड़ा से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
JMM के संभावित उम्मीदवारों की सूची:
- राजमहल- एमटी राजा
- बोरियो- हेमलाल मुर्मू
- बरहेट- हेमंत सोरेन
- लिट्टीपाड़ा- दिनेश विलियम मरांडी
- महेशपुर- स्टीफन मरांडी या उनकी बेटी
- शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन
- नाला- रविंद्रनाथ महतो
- दुमका- बसंत सोरेन
- जामा- लुईस मरांडी
- मधुपुर- हफिजुल हसन
- सारठ- चुन्ना सिंह
- गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन
- गिरिडीह- सुदिव्य सोनू
- डुमरी- बेबी देवी
- गोमिया- योगेंद्र महतो
- चंदनक्यारी- उमाकांत रजक
- टुंडी- मथुरा महतो
- बहरागोड़ा- समीर मोहंती या अन्य
- घाटशिला- रामदास सोरेन
- पोटका- संजीब सरदार
- जुगसलाई- मंगल कालिंदी
- सरायकेला- गणेश महली या बास्को बेसरा
- चाईबासा- दीपक बिरुआ
- मनोहरपुर- जगत मांझी
- मंझगांव- नीरल पुर्ति
- चक्रधरपुर- सुखराम उरांव
- खरसावां- दशरथ गगराई
- तमाड़- विकास मुंडा
- तोरपा- सुदीप गुड़िया
- खूंटी- अमरनाथ मुंडा (संभावित)
- रांची- महुआ माजी
- सिसई- जिग्गा सुशरन होरो
- गुमला-भूषण तिर्की
- विशुनपुर- चमरा लिंडा
- लातेहार- बैजनाथ राम
- गढ़वा- मिथिलेश ठाकुर
- जमुआ- केदार हाजरा
- भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
- सिमरिया- मनोज चंद्रा
- सिल्ली- अमित महतो
- ईचागढ़- सविता महतो या उनकी बेटी स्नेहा महतो
ये भी पढ़ें: Ranchi: पूर्व मंत्री लुईस मरांडी से भाजपा को झटका! जामा से होंगी झामुमो की उम्मीदवार?









