Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने मतदाता जागरुकता रथ को किया रवाना

Sahibganj: झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के 01- राजमहल, 02- बोरियों (अ०ज०जा०), 03 -बरहेट (अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र में दुसरे चरण में 20 नवंबर, 2024 को मतदान होगा  मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्र  के लिए आज समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ  01- राजमहल, 02- बोरियों (अ०ज०जा०), 03- बरहेट (अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र क्षेत्रों में रोस्टर अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगी।

हरी झंडी दिखाने के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी समेत उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता- सह- निर्वाची पदाधिकारी 03- बरहेट (अ०ज०जा०) विधानसभा गौतम कुमार भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी -सह- स्वीप कोषांग नोडल पदाधिकारी चित्रा यादव अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: विस चुनाव में 41 सीटों पर लड़ेगी झामुमो, देखें उम्मीदवारों की संभावित सूची

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!