Jharkhand Assembly Election 2024: JMM के 33 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, दिशोम गुरु करेंगे लीड

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पार्टी के केंद्रीय स्तर के 33 नेताओं की सूची सौंपकर इन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया है। साथ ही इनके वाहनों के लिए पास जारी करने का भी अनुरोध किया है।

चुनाव आयोग को जानकारी दी गई है कि झामुमो के मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, वैद्यनाथ राम प्रचार में शामिल रहेंगे।

स्टार प्रचारकों के रूप में विनोद कुमार पाण्डेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनु, मिथिलेश कुमार ठाकुर, मोहन कर्मकार, अभिषेक कुमार पिंटू, जोबा मांझी, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफिजुल हसन, बेबी महतो, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, राजू गिरि, हेमलाल मुर्मू एवं सुनिल श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: विस चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!