Jharkhand Assembly Election 2024: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, बरहेट से लड़ेंगे CM Hemant Soren

Jharkhand Assembly Election 2024: चुनाव के लिये हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।  इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) का नाम भी शामिल है। राज्य के मुख्यमंत्री और JMM चीफ हेमंत सोरेन बरहेट सीट से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी। जेएमएम की इस लिस्ट में तीन मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया गया है।

  • राज्य में दो चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है।

ये भी पढ़ें: झारखंड विस चुनाव में Congress ने खेला OBC कार्ड, 33 फीसदी प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!