Jharkhand में अंधेरा छटेगा, सुरज निकलेगा और कमल खिलेगा: Shivraj Singh Chauhan

Gadhwa: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बुधवार को गढ़वा विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की और विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने जेएमएम और हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार ने वन संपदा, जल संपदा, खनिज संपदा और सौंदर्य से भरपूर राज्य को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया है। बेईमान सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचारों की लंबी फेहरिस्त है। इनके मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड बरामद हुए हैं और गरीब जनता त्राही त्राही कर रही है, इसलिए अब झारखंड की जनता ने जेएमएम की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सुशासन स्थापित करेगी। 

  • ईंट, बालू, पत्थर, कोयला सब खा गए

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम और उनके मंत्रियों ने पूरे झारखंड को लूट लिया है। हमने सुना था कि, रावण का भाई कुम्भकरण 6 महीने सोता था और जब 6 महीने के बाद उठता था तो केवल खाता ही रहता था। कुम्भकरण तो 6 महीने ही खाता था, लेकिन यहां मंत्री 12 महीने ही खाते रहते हैं। ये ईंट, पत्थर, बालू, कोयला खा जाते हैं, जल जीवन मिशन का पैसा खा जाते हैं, मानरेगा का पैसा खा जाते हैं। इन्होंने 5 साल झारखंड की भोली-भाली जनता को खाया है। यहां जनता बालू के लिए तरस रही है, बालू बाल्टी में बिक रही है। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब के पक्के मकान बनाने के लिए पैसा तो भेज दिया लेकिन यहां बालू के दाम आसमान छूं रहे हैं, गरीब को मकान बनाने के लिए बालू ही नहीं मिल रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं आज वचन देने आया हूं कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पक्के मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त दी जाएगी। कोई भी गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा ये मोदी जी का संकल्प है।

  • ये माटी, बेटी, रोटी बचाने का चुनाव है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस बेईमान गठबंधन की सरकार ने जनता के धन को लूट लिया, विकास नहीं होने दिया, मोदी जी का पैसा खा लिया और दूसरी तरफ हमारी प्यारे झारखंड को विदेशी घुसपैठियों का गढ़ बना दिया। बांगलादेश से घुसपैठिएं आ रहे हैं। घुसपैठिए बेटियों से विवाह भी कर लेते हैं और विवाह करके उनके नाम पर जमीन भी खरीद लेते हैं। ये हमारी बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सोरेन सरकार में 7 हजार 400 बेटियों के साथ बलात्कार हुए हैं। रुबिका पहाड़िया जैसी बेटियों की निर्मम हत्या की गई है। बलात्कार हो रहे हैं, हत्याएं हो रही है, लूट हो रही है, डकैती हो रही है अगर हम आज भी चुप रहे तो समझ लेना ये झारखंड नहीं बचेगा, ये बंगलादेशी घुसपैठियों का घर हो जाएगा। इसलिए ये चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव झारखंड में माटी बचाने का चुनाव है। ये भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर राख करने का चुनाव है, अपनी धरती बचाने का चुनाव है। ये चुनाव बेटी बचाने का चुनाव है। ये चुनाव अपना रोजगार और रोटी बचाने का चुनाव है। ये माटी, बेटी और रोटी बचाने का चुनाव है।

  • सरकार बनते ही बहनों के खाते में आएंगे 2100 रूपए

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम ने महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें हर महीने चूल्हा खर्च के लिए 2 हजार रूपए दिए जाएंगे, लेकिन 4 साल 10 महीने हेमंत सोरेन को माताओ-बहनों की याद नहीं आई और अब चुनाव आते ही उनके खाते में महज़ 1 हजार रूपए डाले जा रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि, अगर एक महिला हितग्राही को 2 हजार रूपए प्रति माह के हिसाब से 1 साल राशि मिलती तो सालाना 24 हजार रूपए होते हैं, और पांच साल के हिसाब से हर महिला हितग्राही के खाते में अब तक 1 लाख 20 हजार रूपए मिलने चाहिए थे, लेकिन मिले कितने, केवल 2 हजार रूपए। यानी कि, धोखेबाज सोरेन सरकार महिलाओं के हक के 1 लाख 18 हजार रूपए भी डकार गई। वहीं शिवराज ने बताया कि, हमारी सरकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कई राज्यों में बहनों के खातों में पैसा डाल रही है और झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार बनते ही उसी महीने से हर 11 तारीख को बहनों के खाते में 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी।

  • युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सोरेन सरकार ने युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली। अब चुनाव आ गए हैं तो सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को कड़ी धूप में 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा दिया। जिससे कई बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। माता-पिता घर पर इंतजार कर रहे थे कि, हमारा बेटा सिपाही की वर्दी में आएगा, लेकिन बेटा वर्दी में नहीं कफन ओढ़कर आया। हेमंत सोरेन जवाब दो आज तक देश में किस फिजिकल परीक्षा में युवाओं की मौत हुई है, ये हादसा नहीं हत्या है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार बनते ही हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार से ज्यादा खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा। कैलेंडर बनाकर तय करेंगे कि, किस तारीख को परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और किस दिन नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, जेएमएम सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है, यहां 17 बार पेपर लीक हुए हैं, और परीक्षाएं रद्द हुई है। ये पेपर लीक कर पैसा खाने वाली सरकार है। पेपर लीक की भी जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही शिवराज सिंह ने कहा कि, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 2 साल तक 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी, ताकि वह अच्छी नौकरी के लिए तैयारी कर सकें।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: 24 अक्टूबर को अपने-अपने विधानसभा में BJP प्रत्याशी करेंगे नामांकन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!