Jharkhand Assembly Election 2024: बरहेट विधानसभा से CM Hemant Soren ने किया नामांकन

Jharkhand Assembly Election 2024: सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने गुरुवार को बरहेट विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय भवन के मुख्य द्वार पर पहुंचे और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे बरहेट विधानसभा से प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने आये हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमें जनता का विश्वास मिला है, साहिबगंज में राजमहल, बोरियो और बरहेट तीनों विधानसभा क्षेत्र में झामुमो फिर अपना परचम लहराने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भाजपा का प्रचार करने आ रहे हैं। चुनाव के बाद सब अपने काम में लग जाएंगे, यहां कोई नजर नहीं आएगा।

गौरतलब हो कि मौसम खराब होने के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर दुमका से उड़ान नहीं भर सका। जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से ही साहिबगंज पहुंचे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री को तीन जनसभाओं को संबोधित करना था, लेकिन शाम हो जाने के कारण उन्होंने सिर्फ बरहेट विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: Hemant सरकार में बेटियां असुरक्षित, 5 वर्ष में 7200 बलात्कार की घटना: Pratul Shah Deo

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!