Congress ने पूर्व मंत्री Alamgir की पत्नी Nishat Alam को बनाया पाकुड़ प्रत्याशी, कांग्रेस नेता शाहनवाज ने दी बधाई

Pakur: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) ने दूसरी लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है। पाकुड़ (Pakur) विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सूबे के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की पत्नी निशात आलम (Nishat Alam) को अपना प्रत्याशी चुना है। आलमगीर आलम की पत्नी को टिकट दिए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में ख़ुशी की लहार दौड़ गयी है।

कांग्रेस नेता शाहनवाज नासिर (Shahnawaj Nasir) ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम को टिकट दिए जाने की बधाई देते हुए कहा कि पाकुड़ की जनता आलमगीर आलम के परिवार के साथ है। जनता उनके साथ हुए अन्याय को नहीं भूलेगी और 2024 विधानसभा चुनाव में पिछले बार से भी ज़्यादा मतों से जीत दिलाएगी। पाकुड़ में विपक्ष चारो खाने चित्त होने वाली है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: बरहेट विधानसभा से CM Hemant Soren ने किया नामांकन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!