Sahibganj: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस (Congress) सहकारिता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य शाहनवाज नासीर (Shahnawaj Nasir) के निजी आवास स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता विभाग नगर अध्यक्ष रवि शंकर रमानी ने की। बैठक में युवाओं को लेकर बरहरवा नगर पंचायत के सभी वार्ड एवं बूथ पर अनुभव एवं युवा जोश का संयोग बिठा कर कमेटी गठित की गयी। बैठक में शाहनवाज नासिर ने कहा कि इस बार के चुनाव में नगर के युवा कांग्रेस के साथ हैं और यही युवा कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ाएंगे।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज घोष, देवानंद राय, नसीम अख्तर, निताय सरकार, बिक्की कर्मकार, थॉमस रॉबर्ट, आफताब अंसारी, राकेश शेख, कौशर मोमिन, राहुल, वारिश, लाडला एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।









