Sita Soren को अपमानित करने वाले Irfan को गठबंधन से बाहर करें Hemant: Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विश्वसनीय माने जाने वाले कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी (Irfan Ansari) ने सीता सोरेन (Sita Soren) जी के बारे में अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर सारी मर्यादाएं लांघ दी है। मैं इरफ़ान अंसारी के इस कुकृत्य की निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि जबसे सीता सोरेन जी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है, तबसे झामुमो कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके उपर व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इन हमलों का ज़वाब देने में सक्षम है, परंतु राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते क्या यह उनकी  जिम्मेदारी नहीं बनती कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, श्री दुर्गा सोरेन जी की धर्मपत्नी के प्रति इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले को आप अपने गठबंधन से बाहर करें? हेमंत सोरेन जी, झारखंड की जनता देखना चाहती है कि अपने ही परिवार की एक सदस्य के बारे में इस निम्नस्तरीय टिप्पणियों पर आप क्या निर्णय लेते हैं? यदि आप इस बयान के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि आपके शह पर एक महिला जनप्रतिनिधि के उपर निजी हमले किए जा रहे हैं!

आगामी चुनाव में जनता भी निर्णय लेगी कि जो व्यक्ति अपने परिवार की रक्षा नहीं कर सकता, उसे राज्य की सुरक्षा का दायित्व कैसे सौंपा जा सकता है?

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: झामुमो के गढ़ में किसपर दांव लगाएगी भाजपा?

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!