Congress में टिकट बिक्री की रही है परंपराः Himanta Biswa Sarma

  • हर राज्य में Congress की 100 सीट में 20 सीटों को बेचा जाता
  • इन्डी गठबंधन में फूट, एक-एक सीट पर दो-तीन उम्मीदवार
  • उमाशंकर जी ने जो बताया वह नया नहीं, कांग्रेस में 20 प्रश सीटों की होती है बिक्री
  • NDA में कोई अंतर्विरोध नहीं, INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर संघर्ष

Jharkhand Assembly Election 2024: बरही से कांग्रेस के पूर्व नेता व विधायक उमाशंकर अकेला के 2 करोड़ रुपये लेकर टिकट देने के आरोप वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपनी प्रतिक्रिया दी। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि मैं भी एक समय कांग्रेस में था। कांग्रेस में अगर एक स्टेट में 100 सीट होता है तो 20 सीट बिकता है। यह उनका पूरानी परंपरा है। उमा शंकर अकेला जी ने जो बताया वह कोई नया बात नहीं है। हर राज्य में हमलोग देखते हैं कि कांग्रेस 20 प्रतिशत सीट बेचती है। मीर साहब पर कोई व्यक्तिगत आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है। यह कांग्रेस का सिस्टम है कि वे 20 प्रतिशत सीट बेच देते हैं।

रांची में बागी उम्मीदवार वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि वह चुनाव लड़े और इसी को देखते हुए उनके द्वारा नामांकन भी की जाती है लेकिन नामांकन वापसी की तारीख तक इन्हें मनाया भी जाता है। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से प्रत्येक सीट पर 1-1 प्रत्याशी खड़ा किया जा रहा है मगर  इंडी गठबंधन का हाल आप देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सीट पर 2-2, 3-3 उम्मीदवार खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Irfan Ansari ने Sita Soren को कहा ‘रिजेक्टेड माल’, चुनाव आयोग पहुंची BJP

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!