Jharkhand Assembly Election 2024: Barharwa में AJSU की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न

Barharwa: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) को लेकर बरहरवा के कोइरीपाडा स्थित आर बी पैलेस होटल में आजसू पार्टी की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष नवीन दुबे ने की। बैठक में बूथ कमिटी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आजसू के पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के कहा कि प्रत्याशी को जिताने के लिए आजसू के सभी कार्यकर्ता पार्टी का सिंबल घर घर पहुंचाने का काम करेंगे। इस विधानसभा चुनाव में आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम को भारी मतों से विजयी बनाना है।

बैठक में मुख्य रूप से पाकुड़ जिला अध्यक्ष सह बरहरवा प्रखंड चुनाव प्रभारी आलमगीर अलम, केंद्रीय समिति सदस्य विजय साह, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष नवीन दुबे, प्रखंड सचिव प्रणव साह, प्रखंड उपाध्यक्ष सलीम जहांगीर, मीडिया प्रभारी यदुल शेख, जयदुर रहमान, सुनील शेखर गुप्ता, आसिफ अंसारी, वहीदुर जवान के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Congress में टिकट बिक्री की रही है परंपराः Himanta Biswa Sarma

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!