Irfan Ansari को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें Hemant Soren: Shivraj Singh Chouhan

Irfan-Sita Controversy: कांग्रेस (Congress) नेता और मंत्री इरफान अंसारी (Irfan Ansari) का सीता सोरेन (Sita Soren) पर दिए अमर्यादित बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। शनिवार को भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के मंत्रीमंडल से इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की है। शिवराज सिहं ने इरफान के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन (Sita Soren) जी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। क्या इरफान अंसारी को शर्म नहीं आता है। आदिवासी महिला सीता सोरेन को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल बोला है। उनको शर्म करनी चाहिए।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि सीता सोरेन स्वर्गीय श्री दूर्गा सोरेन (Durga Soren) जी की पत्नी, शिबु सोरेन जी की बहु और हेमंत सोरेन जी की भाभी हैं। वे झारखंड भाजपा की सम्मानित नेता हैं। इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के लिए भद्दी शब्दों का इस्तेमाल किया। इरफान अंसारी ने केवल सीता सोरेन जी का अपमान नहीं किया बल्कि झारखंड की बहनों और बेटियों का अपमान किया है। यह भारत के नारी शक्ति का अपमान है। अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शर्म आती है तो इरफान अंसारी को मंत्री मंडल से बाहर निकाल देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Ranchi: रवींद्र राय बने झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!