Ranchi: भाजपा (BJP) का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव (Sudhir Srivastav) के नेतृत्व में चुनाव आयोग (Election Commission) पहुंचा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार (K Ravi Kumar) से मुलाकात कर मांग किया कि गढ़वा (Gadhwa) के डीएसपी (DSP) जो अभी वर्तमान में श्री वंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के पद पर आसीन सत्येंद्र नारायण सिंह (Satyendra Narayan Singh) हैं, उनको चुनाव कार्य से दूर रखते हुए उनको पद से हटाया जाय।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सत्येंद्र नारायण सिंह जिस प्रकार अपना कार्य कर रहें हैं वो किसी भी तरह से पुलिस पदाधिकारी का काम नहीं है, भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों पर जिस प्रकार ये केस मुकदमा कर रहें हैं उससे स्पष्ट है कि किस उद्देश्य से इनको वंशीधर नगर में भेजा गया है।सत्येंद्र सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं को आतंकित कर उनके खिलाफ आवेदन लेकर केस कर रहे हैं। डी एस पी के इशारे पर जीतने भी केस किया है उस सबका प्रति मुख्य चुनाव पदाधिकारी को प्रतिनिधिमंडल ने दिया है। मामले में चुनाव आयोग ने जांच का आदेश दिया है। प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Irfan Ansari को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें Hemant Soren: Shivraj Singh Chouhan









