Irfan Ansari की बढ़ी मुश्किलें, Sita Soren की बेटी जयश्री ने एसटी थाना में दिया आवेदन

Jamtara: जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सह निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी (Irfan Ansari) की मुसीबतें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन (Sita Soren) की पुत्री जयश्री सोरेन ने जामताड़ा एसटी थाना में इरफान अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया। छोटी बहन विजयश्री सोरेन, स्थानीय भाजपा नेत्री सुजाता भैया व अन्य आदिवासी महिला कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंची और आवेदन जमा किया।

इस बाबत जयश्री सोरेन ने कहा कि मेरी मां सीता मुर्मू जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं तथा उनकी प्रतिद्वंदीता वहां के निवर्तमान विधायक इरफान अंसारी से है। मैं और मेरा परिवार अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत संथाल जाति से सम्बंधित हैं, जबकि इरफान अंसारी मुसलमान हैं तथा दबंग एवं आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को समाचारवाला नाम के चैनल को दिए गए इंटरव्यू को अपलोड किया गया, जिसमें इरफ़ान अंसारी ने हाल ही में मेरी मां सीता मुर्मू को “रिजेक्ट माल” जैसे अभद्र शब्द का प्रयोग कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया था। उसी के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए पुनः इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर मेरी मां के बारे में बयान दिया कि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने उन्हें बताया है कि उनके 19 वर्षीय बेटे को सीता मुर्मू की दो पुत्रियों ने फंसाया है इसलिए उन लोगों से बच के रहिए। यह पोस्ट देखने के बाद सार्वजनिक रूप से समाज एवं परिवार के कई लोगों ने मुझे एवं मेरे परिवार के सदस्यों को सूचित किया तथा मैं एवं मेरी बहन एवं मां ने भी अपने को अपमानित महसूस किया। इससे हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। यह बयान जानबूझकर सोची समझी आपराधिक साजिश के तहत एक अनुसूचित जनजाति के महिला की छवि धूमिल करने तथा सामाजिक रूप से अपमानित करने के उ‌द्देश्य से दिया गया है। इसके लिए इरफान अंसारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस संबंध में जयश्री सोरेन ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कांड दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: Khunti पहुँच Kalpana Soren ने लिया चुनाव का जायजा, नाराज़ कार्यकर्ताओं से की बात

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!