Pakur: पाकुड़ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक के पुत्र अफ़ीफ अमसल ने सीतापहाड़ी में जनसम्पर्क अभियान चलाया, जिसकी अध्यक्षता अमीर हमजा ने की और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकील अख्तर को भारी मतों से विजयी दिलाने का अपील किया।
मौके पर अफ़ीफ ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान में जनता का रूझान अकील अख्तर के पक्ष में पुरे उत्साह से दिख रहा है और जनता ने समाजवादी पार्टी के अकील अख्तर के चुनाव चिन्ह साइकिल छाप को भारी मतों से जीताने का वायदा भी कर रहे है। अफ़ीफ पाकुड़ प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क कर रहे है।
कार्यक्रम में उपस्थित मंजूर, अजहरूल इस्लाम, बाबुल शेख, अनीकुल आलम, तस्लीम, अयूब, नाफिज आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे l
ये भी पढ़ें: Ranchi: BJP कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, अमित शर्मा सहित कई पार्टी में हुए शामिल









