Barharwa: हरिहरा के मुखिया अहमद हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ थामा सपा का दामन

  • Barharwa: अकिल अख्तर ने मुखिया अहमद हुसैन का माला पहनाकर किया स्वागत

Barharwa: प्रखंड क्षेत्र के हरिहरा पंचायत के मुखिया अहमद हुसैन अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक अकील अख्तर की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

पूर्व विधायक सह पार्टी के प्रत्याशी अकिल अख्तर ने मुखिया अहमद हुसैन का माला पहनाकर पार्टी में जोरदार स्वागत किया। दरअसल पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत हरिहरा पंचायत के वर्तमान मुखिया अहमद हुसैन अपने  समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सह पूर्व विधायक अकील अख्तर के मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के विचारधाराओं से प्रभावित होकर थामा सपा पार्टी का दामन थामा। पूर्व विधायक अकील अख्तर ने कहा कि मुखिया अहमद हुसैन का पार्टी में शामिल होने से हरिहरा पंचायत सहित अन्य पंचायत में पार्टी मजबूत होगी। वहीं मुखिया अहमद ने कहा कि अकिल अख्तर हमेशा विकास के पक्षधर रहे हैं। उनके कार्य कुशालता को देखते हुए उनके विचारधारा से प्रभावित होकर उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा और 2024 चुनाव फतह कर अकिल अख्तर को विधानसभा भेजने का काम करेंगे।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली मिंटू, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुजीबुर रहमान, अब्दुल मालिक, पंचायत अध्यक्ष अब्दुल बशीर, सचिव अबू ताहिर, मास्टर मंजारुल, बकसार अली, सरफराज अहमद, वासिम अख्तर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Jharkhand बनने के बाद Pakur में नहीं खुला NDA गठबंधन का खाता

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!