Pakur: विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पाकुड़ विधानसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। जिसको लेकर प्रत्याशी सूर्योदय से लेकर देर रात तक क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं। पाकुड़ सीट पर शिवसेना से चुनाव लड़ रहे संभु नंदन भगत ने बुधवार को बरहरवा के महाराजपुर, नीजामपुर, रिसौड, जामपुर, ईटवाडागा, रामनगर, बसंतपुर व अन्य गावों में जाकर जोर शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया।

लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग एवं मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूंगा। जन समस्याओं को निदान करवाऊंगा, गांव काशबो में सड़क-बिजली-पानी तथा बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया करवाऊंगा। पाकुड़ जिला विकास के मामले में बहुत पीछे है, स्वास्थ्य की सुविधा लचर व्यवस्था में है, यहां के कोल माइंस से बेरोजगार एवं मजदूरों को रोजी रोजगार दिलवाएंगे तथा महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण मुहावाया करवाएंगे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या









