Sahibganj: डिस्पैच सेन्टर में सेक्टर पुलिस व सेक्टर पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग का हुआ आयोजन

Sahibganj: विधानसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य 20 नवंबर को मतदान होना है।वहीं 19 नवंबर को पोलिंग पार्टी को पुलिस लाईन में बनाए गए डिस्पैच सेन्टर में EVM,CU,BU का डिस्पैच किया जाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्पैच सेन्टर में सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग किया गया।

ब्रीफिंग के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिए ट्रेनिंग में बताएं गए कार्य एवं दायित्व की पूर्ण कर्तव्यों को मतदान के दिन निभाने को कहा गया, उन्होंने कहा की सभी पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र तक समय पर पहुंचाना, निर्धारित समय पर मॉक पोल कराना, मतदान कराना, EVM, CU, BU का सीलिंग कराना,  उम्मीदवारों के द्वारा 200 मीटर की परिधि के अंदर में कैंप ना लगा हो, बूथ के अंदर कोई भी मतदाता अपना मोबाइल फोन लेकर न जाए एवं अन्य संबंधित कार्यों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक के कार्य संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

मौके पर 03- बरहेट (अ0ज0जा0) के सामान्य प्रेक्षक मजीद खलील अहमद ड्राबु, व्यय प्रेक्षक अनादी दिक्षित, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, 03- बरहेट निर्वाची पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, 02 -बोरियो निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, 01- राजमहल निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनिता किस्कू , जिला आपूर्ति पदाधिकारी झूनु कुमार मिश्रा, भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सीएपीफ़ समेत अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: दूसरे चरण के मतदान को लेकर डिस्पैच सेंटर में DC व SP ने की प्रेसवार्ता

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!