Ranchi: जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गयी आ गयी… 1978 में आयी फिल्म डॉन का यह गाना झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणामों के लिए प्रत्याशियों की बढ़ी हुई बेचैनी पर सटीक बैठता है, क्योंकि वो घडी आ गयी है जिसका इंतज़ार राज्य भर के 1211 प्रत्याशी और 2,60,87,698 मतदाता कर रहे हैं। आज झारखंड विधानसभा चुनाव के मतगणना का दिन है। प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद है और झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी 1211 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। शाम तक उनकी हार और जीत का फैसला हो जायेगा। सत्ता की कमान किसके हाथों में होगी इसका फैसला भी शाम तक आने वाले चुनाव परिणामों से हो जाएगा।
एग्जिट पोल की अगर बात करें तो राज्य के 81 सीटों पर हुए चुनाव को लेकर कई सर्वे किये गए। प्रमुख एजेंसी द्वारा किये गए एग्जिट पोल ने और सस्पेंस बढ़ा दिया है। तीन प्रमुख सर्वे एजेंसी एनडीए को बहुमत बता रही है तो तीन अन्य एजेंसी अपने एग्जिट पोल में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार की सत्ता वापसी तय बता रही है। सभी राजनितिक दलों और प्रत्याशियों के अपने-अपने जीत के दावे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदानना के बाद चुनाव के परिणाम क्या आते हैं?
वहीँ 23 नवंबर को होने वाले मतगणना के लिए सभी जिलों में चुनाव आयोग एवं प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा और निगरानी में आज मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी।
ये भी पढ़ें: सत्ता EVM में है कैद… और बेफिक्र अंदाज़ में दिखे Hemant-Kalpana









