Ranchi: आज होगी विधायक दल की बैठक, नए मंत्रिमंडल की प्रारंभिक चर्चा शुरू

Ranchi: इंडिया (I.N.D.I.A.) को प्रचंड बहुमत मिला। अब नए मंत्रिमंडल के स्वरूप की प्रारंभिक चर्चा शुरू हो गई है। रविवार को विधायक दल की बैठक है। 26 नवंबर या उसके बाद किसी भी दिन सरकार का स्वरूप सामने आ जाएगा। 2019 में इंडिया गठबंधन ने चार विधायकों पर एक मंत्री बनाने का फार्मूला तय किया गया था। उसमें राजद (RJD) अपवाद था, जिसका एक विधायक था, फिर भी उसे एक मंत्री पद मिला। इस बार इंडिया के 56 विधायक जीते हैं। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम मंत्रियों की संख्या 12 हो सकती है। इस लिहाज से लगभग पांच विधायकों पर एक मंत्री पद का फार्मूला बनता है। अगर यह फार्मूला बनता है तो झामुमो (JMM) को 6, कांग्रेस (Congress) को 4 और राजद (RJD) को 1 मंत्री पद मिल सकता है। सरकार में शामिल होने की स्थिति में माले के खाते में भी एक मंत्री पद जा सकता है।

राजनितिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झामुमो (JMM) से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के बाद वर्तमान मंत्री दीपक बिरुआ (Deepak Birua) का फिर मंत्री बनना तय माना जा रहा है। रामदास सोरेन (Ramdas Soren) भी रिपीट होंगे। इसके अलावा महतो वोट बैंक को साधने के लिए झामुमो के पास दो विकल्प मथुरा महतो (Mathura Mahto) और योगेंद्र महतो (Yogendra Mahto) हैं। इसमें मथुरा महतो को इस बार तरजीह मिल सकती है। झामुमो में हफीजुल हसन (Hafizul Hasan) अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री हैं। इस बार एमटी राजा (MT Raja) एक और अल्पसंख्यक विधायक चुने गए हैं। हफीजुल मंत्री रह चुके हैं, एमटी राजा पहली बार जीते हैं। क्षेत्रीय संतुलन के लिए झामुमो संथाल या उत्तरी छोटानागपुर से किसी न किसी को मंत्री बना सकता है।

कांग्रेस (Congress) में अल्पसंख्यक कोटे से विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam)की पत्नी निशात आलम (Nishat Alam) में से किसी एक की लॉटरी लग सकती है। पाकुड़ (Pakur) विधानसभा सीट से निशात आलम रिकॉर्ड 86029 मतों से जीतीं हैं। दूसरा नाम रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oranw) हो सकते हैं। पिछड़े वर्ग से कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह (Dipika Pandey Singh) और प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) में मंत्री पद का सेहरा किसे बंधेगा यह आलाकमान पर निर्भर करेगा। राजद से संजय प्रसाद यादव (Sanjay Prasad Yadav) या संजय कुमार सिंह यादव (Sanjay Kumar Singh Yadav) में से ही किसी को मंत्री पद मिलेगा। अब एससी कोटे से मंत्री पद भरने के लिए या तो कांग्रेस के रामचंद्र सिंह (Ramchandra Singh) या राजद के सुरेश पासवान (Suresh Paswan) नए मंत्री हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Ranchi: आज जनता की अदालत का आएगा फैसला, खुलेगा 1211 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!