CM Hemant Soren के आवास पर विधायक दल की बैठक, 28 को होगा INDIA गठबंधन सरकार का शपथग्रहण

Ranchi: झारखंड (Jharkhand) में हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन को अपार बहुमत मिलने के बाद अब सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है। कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन के विधायक दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में नवनिर्वाचित सभी विधायक मुख्यमंत्री को अपार बहुमत के लिए धन्यवाद देंगे। इसके बार सरकार के गठन और स्वरूप पर चर्चा होगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) शाम 4 बजे रांची स्थित राजभवन जाएंगे और इस्तीफा देकर झारखंड में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटों पर बहुमत दर्ज करने के साथ INDIA गठबंधन को जीत दिलाई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन राज्य के पहले ऐसे नेता होंगे जो चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि जेएमएम कोटे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा 6 अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के कोटे से चार और आरजेडी के कोटे से एक विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। माले गठबंधन सरकार में शामिल होगी या नहीं इसपर अभी फैसला नहीं हो पाया है। इस बार कैबिनेट में कुछ नये चेहरे शामिल हो सकते है। 2024 के विधानसभा चुनाव में तीन मंत्रियों की हार हुई। जेएमएम कोटे से मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बैद्यनाथ राम, बेबी देवी और कांग्रेस कोटे से बन्ना गुप्ता की प्रचंड लहर में हार हो गई, वही आरजेडी कोटे से मंत्री रहे सत्यानंद भोक्ता चुनाव नहीं लड़ रहे थे, लेकिन उनकी बहू रश्मि प्रकाश चतरा से चुनाव हार गई। हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शामिल हो सकते है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: आज होगी विधायक दल की बैठक, नए मंत्रिमंडल की प्रारंभिक चर्चा शुरू

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!