शपथग्रहण समारोह में PM Modi एवं गठबंधन साथियों को न्यौता देने CM Hemant Soren दिल्ली रवाना

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सोमवार रात को दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो गये। दिल्ली में वो 28 नवंबर को होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए इंडिया गठबंधन के साथियों को आमंत्रित करेंगे।

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) झारखंड (Jharkhand) के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हेमंत सोरेन (Hemant Soren) शपथग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाना चाहते है। जेएमएम (JMM) की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Suprio Bhattacharya) ने कहा कि वो इस शपथग्रहण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ साथ विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित करेंगे। शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) पिछले तीन दिनों से चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद अपने कांके रोड़ स्थित आवास पर लोगों से मिलकर शुभकामनाएं ले रहे थे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) से मुलाकात की थी और 56 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हे 28 नवंबर को शपथग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था।

ये भी पढ़ें: CM Hemant Soren से मिल Rajmahal सांसद Vijay Hansda ने दी प्रचंड जीत की बधाई

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!