Ranchi: शनिवार को हरमू (Harmu) स्थित प्रदेश बीजेपी (BJP) के कार्यालय में विधानसभा चुनाव में हार को लेकर समीक्षा बैठक की गई। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के नेतृत्व में बुलाई गई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला से नवनिर्वाचित विधायक चंपाई सोरेन (Champai Soren) शामिल नहीं हुए, हालांकि चंपाई सोरेन के बेटे और घाटशिला से बीजेपी उम्मीदवार रहे बाबूलाल सोरेन जरूर हाजिर रहे। चंपाई सोरेन के साथ जेएमएम (JMM) छोड़कर बीजेपी (BJP) आई सीता सोरेन (Sita Soren) भी इस बैठक में मौजूद नहीं रही। सीता सोरेन को जामताड़ा में कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार इरफान अंसारी ने 14 हजार से ज्यादा मतों से हराया था।
प्रदेश बीजेपी कार्यालय में चुनाव में हार को लेकर समीक्षा की गई। इस बैठक में बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ, महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह उपस्थित रहे। विधानसभा चुनाव में रहे प्रत्याशी और प्रभारियों के साथ बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की गई। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस्तीफा की पेशकश पहले ही कर दी थी अब सबकी निगाहें तीन दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक पर टिकी हुई है जहां केंद्रीय नेतृत्व झारखंड में हुई हार को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकता है। बाबूलाल मरांडी के इस्तीफा पर भी इसमें विचार हो सकता है इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित किया।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी, प्रदेश प्रभारी श्री @LKBajpaiBJP जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @BJPNagendraji जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री… pic.twitter.com/TKTz1w5FcG
— Office of Babulal Marandi (@babulalmarandi) November 30, 2024
ये भी पढ़ें: Sahibganj: मेडिकल उपकरण हेतु लाभुक चयन के लिए कैंप का आयोजन









