Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने प्रतिबंधित लॉटरी के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दुमका डीसी को दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर पियुष कुमार ने सीएम से शिकायत करते हुए लिखा है कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में फंसकर दुमका के युवा अपनी मेहनत की कमाई और समय को गंवा रहे हैं। रातों-रात करोड़पति बनने सपने ने युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। यह धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से फल-फूल रहा है।
इसके खिलाफ युवाओं को जागरूक करना होगा। उनके भविष्य को बर्बाद करने से बचाना होगा। पियुष ने दुमका प्रशासन से भी आग्रह किया है कि इस समस्या के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए ठोस कदम उठाए जाएं। सीएम मे इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों को चिन्हित करने का निर्देश दुमका डीसी को दिया है। साथ ही दुमका डीसी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
.@DumkaDc मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। https://t.co/WbGROYZ8DK
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 30, 2024
ये भी पढ़ें: कोल्हान टाइगर Champai Soren की वापसी का प्लान बना रही JMM?









