Jharkhand Weather Report: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह मौसम का मिज़ाज बदल गया है। रांची सहित प्रदेश भर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। सुबह-सुबह हल्की बारिश होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। बारिश के चलते तापमान तीन डिग्री नीचे चला गया है। इसके बाद कनकनी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पूरे राज्य के तापमान में गिरावट होगी। अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड का एहसास होगा।
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची में इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 3 डिग्री गिरकर 9.8 पर आ गया है। यह सामान्य से कम है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण हल्के दर्जे की बारिश होगी। इससे दिन में बादल छाये रहेंगे और पारा गिरेगा।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्मानित









