Ayodhya में DEVO के ग्रैंड मेन्स एथनिक ऑकेशन वियर स्टोर का शुभारंभ

Ayodhya: भारत के प्रमुख टेक्सटाइल और फैशन ब्रांड, सियाराम्स ने 26 नवंबर, 2024 को अयोध्या में अपने तीसरे देवो स्टोर का शुभारंभ किया। इस समारोह में सियाराम के वाइस प्रेसिडेंट श्री विकास मल्होत्रा ​​और देवो के जनरल मैनेजर, श्री ज्ञान श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई। दिल्ली के लाजपत नगर और पीतमपुरा में अपने पहले दो स्टोर्स की बड़ी सफलता के बाद, देवो ने इस नए स्टोर के साथ रिटेल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह स्टोर इंडियन एथनिक ऑकेशन वियर की खूबसूरती को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ते हुए ‘मेड ऑफ इंडिया’ की भावना को बखूबी दर्शाता है, जो आज के फैशन-प्रेमी भारतीय पुरुषों के लिए सबसे सटीक है। अयोध्या के दिव्य राम मंदिर के समीप स्थित यह स्टोर देवो की संस्कृति और आधुनिकता के साथ बखूबी मेल खाता है।

परंपरा से प्रेरित और विरासत से सजा, देवो भारत की आत्मा को दर्शाने वाले खास कपड़ों का कलेक्शन पेश करता है। अयोध्या के इस स्टोर में शाही शेरवानी, जो रॉयल्टी की झलक देती हैं, स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न परिधान, जो सांस्कृतिक सीमाओं को जोड़ते हैं, शानदार जोधपुरी सूट, आकर्षक कुर्ता-पायजामा, और खूबसूरत एक्सेसरीज़ के साथ तैयार टक्सीडो उपलब्ध हैं। देवो का हर परिधान कपड़े के माध्यम से खूबसूरत कहानी कहने की कला को दर्शाता है। चाहे वह गृह प्रवेश के लिए विशेष पूजा हो, दिवाली का त्यौहार हो, भव्य शादी हो, या फिर कोई औपचारिक आयोजन, देवो के प्रत्येक परिधान को खास मौकों को यादगार बनाने के लिए तैयार किया गया है।

इस अवसर पर सियाराम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव पोद्दार ने कहा, “अयोध्या में देवो स्टोर खोलना सिर्फ एक नया स्टोर शुरू करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध विरासत और राम मंदिर की भव्यता का जश्न मनाने पर भी आधारित है। यह खास जगह हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें हम भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान करते हुए आधुनिक भारतीय पुरुषों को ऐसे परिधान पेश करते हैं, जो परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत मेल हैं। यह नया स्टोर शुरू करना देवो के खास कपड़ों को और ज्यादा लोगों तक पहुँचाना की दिशा में एक और कदम है।”

जैसा कि देवो सियाराम की विरासत को आधुनिक भारतीय पारंपरिक परिधान में शामिल कर रहा है, यह नया स्टोर एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है। यहाँ हर परिधान सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि भारत की शाश्वत आत्मा से बनाया गया है। ऐतिहासिक अयोध्या शहर में स्थित यह नया स्टोर न सिर्फ खरीदारी का गंतव्य है, बल्कि एक ऐसा स्थान है, जहाँ परंपरा को नए ज़माने के फैशन में बदला जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब आप देवो पहनते हैं, तो आप सिर्फ किसी अवसर के लिए तैयार नहीं होते, बल्कि आप खुद उस उत्सव का हिस्सा बन जाते हैं। तो, देवो की दुनिया में आपका स्वागत है, जहाँ प्रत्येक क्रिएशन सिर्फ ‘मेड इन इंडिया’ ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक शान को भी दर्शाता है। देवो के प्रत्येक क्रिएशन को गर्व से बनाया गया है और शान से पहना जाता है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather Report: हल्की बारिश ने बदला मौसम का मिज़ाज 

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!