Sahibganj: राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत साहेबगंज सदर प्रखंड कार्यालय में जिला प्रशासन तथा ALIMCO द्वारा वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के मेडिकल सहायक उपकरण वितरण हेतु जांच कैंप आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) के तहत, बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता और सहायक उपकरण मुफ़्त में दिए जाएंगे। इस योजना का मकसद, उम्र से जुड़ी किसी भी तरह की दिव्यांगता या कमज़ोरी से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को मदद करना है। इस योजना के तहत, वरिष्ठ नागरिकों को वॉकिंग स्टिक, कोहनी बैसाखी, वॉकर या बैसाखी, ट्राइपॉड या क्वाडपॉड, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, कृत्रिम डेन्चर एवं चश्मा जैसे सहायक उपकरण दिए जाते हैं।
इस योजना के लिए, वरिष्ठ नागरिकों को इन शर्तों का पूरा करना होता है जिनमें वे बीपीएल परिवार से संबंधित हों। उनके पास वैध बीपीएल कार्ड होना चाहिए। वे आयु से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हों। दृष्टि हानि, श्रवण हानि, दांतों की हानि, या लोको-मोटर विकलांगता जैसी दिव्यांगता हो। इसका कार्यान्वयन कृत्रिम अंग निर्माण निगम ( ALIMCO ) करता है.
वहीं गुरुवार 12 दिसंबर को नगर परिषद परिसर में यह कैंप आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त ने सुनी आम जनों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आस्वाशन









