Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक की गई। जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में अनुकंपा समिति के सदस्यों के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 19 मामलों को रखा गया।
बैठक में उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों को एक-एक कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों में शामिल आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कागजातों की गहन जांच कर पर्याप्त कागजातों वाले आठ आवेदक जिनका दस्तावेज सही पाया गया है। उन आठ आवेदकों को अनुकंपा के आधार पर जल्द नियुक्ति पत्र माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के हाथों देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही शेष आवेदक जिनके दस्तावेज में कमी पाई गई है। उसको पूर्ण करते हुए अगले बैठक में रखने का निर्देश दिया।
कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्थापना एवं अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।
✔️ 8 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति पत्र माननीय मुख्यमंत्री के हाथों सौंपने की तैयारी।
✔️ लिपिक कर्मियों के पदस्थापन व स्थानांतरण पर जल्द कार्रवाई के निर्देश।#GoodGovernance @JharkhandCMO @HemantSorenJMM pic.twitter.com/Y7QolC0cWt— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) December 12, 2024
स्थापना की बैठक में जिले के विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों का पदस्थापन, स्थानांतरण नहीं किया गया है। वैसे लिपिक संवर्ग के कर्मियों के आवश्यकता को देखते हुए नियमानुसार पदस्थापन, स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति शीघ्र करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपभोक्ता संरक्षण फोरम कार्यालय का DC ने किया निरीक्षण









