Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 3 डिग्री पहुंचा पारा, कोहरे का प्रकोप जारी, जाने अगले 2 दिन हाल

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बीते 24 घंटे में राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया। यहां शाम में जबरदस्त शीतलहर चली है। मैक्लुस्कीगंज का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। यानी ठंड से फिलहाल लोगों को राहत नहीं है। सोमवार के मौसम की बात करें तो शीतलहर और कोहरे का प्रकोप आज भी रहेगा। आने वाले दो-तीन दिन तक मौसम की यही स्थिति बरकरार रहेगी।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जबरदस्त बर्फबारी हिमालय क्षेत्र और वहां के शहरों में देखी जा रही है। इसका सीधा असर राज्य में शीतलहर के रूप में देखा जा रहा है। शीतलहर आज भी हाल बेहाल करेगी। ऐसे मौसम में खासकर बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़ों के साथ खुद को अच्छे से ढककर रखें। क्योंकि ठंड का अटैक इस समय लग सकता है।

आज के मौसम की बात करें तो कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, देवघर व गोड्डा यहां पर घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है। यहां रहने वाले लोगों को काफी सचेत होकर रहना होगा। सुबह में कोशिश करें जब धूप निकले तभी यात्रा पर जाएं। रात में तो भूलकर भी गाड़ी न चलाएं व न्यूनतम तापमान यहां 7 से 8 डिग्री तक रहेगा।

संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 25 व न्यूनतम 11 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: सुदूरवर्ती पहाड़िया गांव का प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया दौरा, किया कम्बल वितरण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!