Sahibganj: जिला स्तरीय युवा आदान-प्रदान  का समापन

Sahibganj: माय भारत नेहरू युवा केंद्र साहेबगंज की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का 5 वे दिन समापन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार और व्यक्तिगत विकास के अवसर प्रदान कराना है। कार्यक्रम के पांचवे दिन समापन समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह, साहेबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य एस आर रिज़वी, CWC के अध्यक्ष अब्दुस सुभान उपस्थित रहे।

समापन समारोह के मौके पर अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि 5 दिवसीय कार्यक्रम में युवाओं के अंदर जो भी भिन्न भिन्न स्थान पर गए जैसे उधवा झील, मोतीझरना आदि किसी चीज को पढ़ने से ज्यादा उनको साक्षात देखने से ज्यादा सीखने को मिलती हैं।

इस कार्यक्रम से युवाओं के अंदर और आसपास के वातावरण को देखने से माहौल का अच्छा अनुकरण मिलता है। उन्होंने बताया कि यदि शिक्षक ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तो बच्चे कभी अनुशासनहीन नहीं हो सकते है इसलिए बच्चे अपने दीर्घ इच्छा शक्ति से आगे बढ़े जिससे सफलता निश्चित होगी।

साथ ही एस आर रिज़वी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से व्यवहारिक जान की प्राप्ति हुई होगी इसमें प्रशिक्षण की सीमा 5 से बढ़ा कर 15 दिन का किया जाना चाहिए क्योंकि इसमें व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति ज्यादा होगी साहेबगंज में में गंगा के किनारे डॉल्फिन भी देखने को मिली होगी। श्री अब्दुस सुभान ने बताया कि हर व्यक्ति को एक सपना देखना चाहिए कि हमें करना क्या है। और उन सपनों को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए एक कहावत की कोई डाक दिए नाय तो एकला चलों रे। आपलोग अपनी इच्छा शक्ति से अच्छे आगे बढ़े। महात्मा गांधी ने कहा कि दिल में एक राय के दाने के बराबर भी आत्म विश्वाश है तो मंजिल पा सकते है ।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम लेखा सहायक साहिबगंज के अनिल कुमार ने किया। नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान नई शिक्षा नीति, पंचायती राज , बल विवाह, पॉस्को एक्ट, वन नेशन वन इलेक्शन आदि के साथ क्षेत्र भ्रमण में भी कराया गया उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए नेहरू युवा केंद्र एक मंच प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में हजारीबाग जिले से आए कुल 26 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें महेश,कोमल, डॉली,  रूही, तेजवंत, नोमान,शाहबाज, आकाश, निशु, संजना, जया, उपेंद्र, राहुल, लक्ष्मी, सुधांशु, सचिन, छोटेलाल, नीलेश, संदीप, रवि, आकांक्षा, इशिता, अजय, नीतीश, हिमांशु  उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: पोक्सो एक्ट पर एक दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!