Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमला करने वाले के पिता ने दिया चौंकाने वाला बयान, केस में आएगा नया मोड़

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर जिस शख्स ने हमला किया था, उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स और पकड़ा गया शख्स एक ही है। लेकिन अब पकड़े गए हमलावर के पिता ने अलग बयान दिया है, जो इस केस में नया मोड़ ला सकता है।

पुलिस ने कुछ दिन पहले मुंबई के ठाणे से सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम (30) को गिरफ्तार किया। यह एक बांग्लादेशी नागरिक है, जो भारत में अवैध तरीके से नाम बदलकर रख रहा था। इसने अपना नाम विजय दास रखा हुआ था। 16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में यह शख्स चोरी के इरादे से घुसा और बाद में एक्टर पर चाकू से हमला किया था।

  • सीसीटीवी वाला शख्स अलग है

शरीफुल इस्लाम जिसे पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में पकड़ा है, उसके पिता रुहुल अमीन का कहना है कि सीसीटीवी में जो लड़का दिख रहा है, वह उनका बेटा नहीं है। हां, जिस मुंबई पुलिस ने पकड़ा है, वह जरूर उनका बेटा है। रुहुल अमीन के इस बयान के बाद से सैफ अली खान का केस अलग मोड़ ले सकता है।

  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने शरीफुल को पकड़ा था। पुलिस ने बताया था कि एक लंबी प्रक्रिया के बाद ही शरीफुल की पहचान हमलावर के रूप में हुई है। लेकिन अब हमलावर के पिता अलग ही बयान दिया है। वह सीसीटीवी फुटेज वाले लड़के को अपना बेटा नहीं मान रहे हैं।

  • सैफ का भी बयान लिया गया

सैफ अली खान को हमले में कई चोटें आई थीं। लीलावती हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टर्स ने सैफ अली खान की रीढ़ में फंसे नुकीले चाकू को भी निकाला। हमले के पांच दिन बाद यानी मंगलवार को सैफ को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस एक्टर का बयान लेने भी उनके घर पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त ने आम जनों की सुनी समस्या

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!