Sahibganj: जिला शिक्षा अधीक्षक ने उधवा और राजमहल के विद्यालयों का किया निरीक्षण

Sahibganj: जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा एवं अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी ने गुरुवार को उधवा एवं राजमहल के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यार्थियों की तैयारियों का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान  शिक्षकों के साथ गहन चर्चा की और परीक्षा परिणामों को सुधारने के लिए विशेष रणनीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे छात्रों को नियमित रूप से मार्गदर्शन दें, कठिन विषयों पर विशेष फोकस करें और पढ़ाई का अनुकूल माहौल तैयार करें।

शिक्षकों एवं छात्रों से बातचीत के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाएं, जिससे इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पहले से बेहतर हो। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा ने छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास करने और समय प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने छात्रों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को भी सुना।

निरीक्षण के उपरांत पदाधिकारियों ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि वे परीक्षा की तैयारियों को प्राथमिकता दें और शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: Rajmahal: नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज डे पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!