Ranchi: DGP अनुराग गुप्ता ने पत्र जारी कर मांगी दागी पुलिस अफसरों की सूची

Ranchi: झारखंड में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी डीआईजी को पत्र लिखा है। डीजीपी ने ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्ह्रित करने को कहा है जो दागी प्रवृत्ति के है। ऐसे पुलिसकर्मी जो आम लोगों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते है या भू-माफियाओं व अपराधियों से संलिप्तता रखते अब उनकी खैर नहीं है।

डीजीपी ने सात बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

  1. जिनके खिलाफ आम लोगों और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई की गई हांे।
  2. जिनकी भू-माफिया या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संलिप्तता मिली हांे।
  3. जिनके खिलाफ अपने वरिष्ठ अफसरों के साथ उद्दंडतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई हुई हो या ऐसे व्यवहार करने का आरोप हों।
  4. जो पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से फरार रहते हों।
  5. जो ड्यूटी के दौरान आदतन शराब का सेवन करते हों।
  6. जो अक्सर बिना कारण अवकाश की समय-सीमा खुद बढ़ाकर देर से ड्यूटी पर लौटते हों।
  7. जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हो या फिर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हों।

दरअसल, डीजीपी ने झारखंड पुलिस की छवि साफ-सुथरी बनाने की कवायद शुरू की है। उनका मानना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों से पुलिस की छवि और कार्यशैली प्रभावित होती है। इन पर कार्रवाई होने से भविष्य में पुलिसकर्मी आम लोगों से बेहतर व्यवहार करेंगे और अनुशासित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

ये भी पढ़ें: Pakur: मकाऊ में आयोजित समारोह में आईकॉन ऑफ हिंदुस्तान अवार्ड से नवाजे गए समाजसेवी लुत्फल हक

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!