Sahibganj: आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आगामी नगर निकाय चुनाव के मध्येनजर मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रह जाए। उन्होंने पदाधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आज नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया और मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथे पूरा करें। pic.twitter.com/Yw3L2ZAlpy
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) March 5, 2025
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्य की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना आवश्यक है।
इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: अनुमंडल पुस्तकालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण









