Sahibganj: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती ने समहरणालय स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि EVM और वीवीपैट मशीनें चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाहरणालय स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन की समीक्षा की और वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सहित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल के पालन का मूल्यांकन किया। #Sahibganj #EVM #ElectionIntegrity @ceojharkhand pic.twitter.com/r2zlhaiM9I
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) March 5, 2025
उपायुक्त ने वेयरहाउस में उपकरणों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही उन्होंने कमिँयो को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू एवं राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त ने नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का किया निरीक्षण









