Sahibganj: कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, बरहेट, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोगनाडीह, बरहेट, अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय, वृंदावन तथा अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय बंदरकोल में वर्ग 6, 7 एवं 8 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आज संध्या महाविद्यालय, साहिबगंज में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
परियोजना निदेशक, आईटीडीए, साहेबगंज संजय कुमार दास ने बताया कि इन चारों अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 327 छात्र-छात्राओं में 317 उपस्थित हुए तथा 10 अनुपस्थित थे। परीक्षा सुचारू रूप से संचालन के लिए दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, साहिबगंज अभिषेक कुमार सिंह एवं परीक्षा केंद्राधीक्षक शंभू नाथ पाठक, प्राचार्य, संध्या महाविद्यालय, साहिबगंज को प्रतिनियुक्त किया गया था।
कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7 एवं 8 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा आज संध्या महाविद्यालय, साहिबगंज में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षाफल 23-25 मार्च को प्रकाशित होगा और सफल विद्यार्थियों का नामांकन 10-20 अप्रैल के बीच होगा। pic.twitter.com/FuAVhElc4J
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) March 9, 2025
इस परीक्षा के लिए नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत तथा सहयोग के लिए श्रम अधीक्षक, साहिबगंज धीरेन्द्र कुमार महतो थे। समय-समय पर इन पदाधिकारियों के द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि परीक्षाफल का प्रकाशन 23 से 25 मार्च, 2025 के बीच होगा। सफल छात्र-छात्राओं का नामांकन 10 से 20 अप्रैल, 2025 के बीच होगा। कक्षा (सत्र) प्रारंभ 1 मई, 2025 से होगा।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: बेतोना गाँव में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश









