Sahibganj: खैरबनी गोलीकांड का आरोपी देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

Sahibganj/Tinpahar: तीनपहाड़ थाना परिसर में सोमवार को राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने गोली कांड मामले मे प्रेसवार्ता की। गोलीकांड मामले का उद्भेदन करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि बीते रविवार की संध्या सुचना मिलीथी कि तीनपहाड थाना क्षेत्र के खैरबनी मोड के समीप सुबोल लोहार (50) पिता स्व० वैधनाथ लोहार गाँव लोंगाई, थाना तीनपहाड़ को जान मारने की नियत से गोली मार दिया गया है। इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए तीनपहाड़ थाना पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंची और जख्मी सुबोल लोहार को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेजा गया एवं प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए मालदा भेज दिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त गंगा दास (35) पिता पुसो दास, गाँव लोंगाई, थाना तीनपहाड़ को त्वरित करवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसके निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देशी कट्टा एवं खोखा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।

इस संबंध में तीनपहाड़ थाना कांड स० 24/25 धारा 126/109(1)/351(2)/(3) बी0एन0एस0 एवं 25(1-b)a/26/27 आर्म्स Act के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त के द्वारा घटना करने का कारण घरेलु विवाद बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Hazaribagh में दिनदहाड़े हुई थी NTPC अधिकारी की हत्या, परिवार को मिलेगा 3.10 करोड़

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!