Tinpahar: आर पी विद्या विहार स्कूल ने मनाया 10वां वार्षिकोत्सव

Tinpahar/Sahibganj: तीनपहाड़ नीचे टोला के समीप आर पी विद्या विहार इंग्लिश मीडियम स्कूल तीनपहाड़ में सोमवार को 10वॉ वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर गौतम कुमार यादव व उत्तम कुमार एवं मुख्य अतिथि जिला परिषद रणधीर सिंह ने मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

वही जिला परिषद रणधीर सिंह ने कहा कि यह स्कूल जो आज अपना 10वां वार्षिक उत्सव मना रहा है यह बहुत ही प्रसांशा की बात है। जिन्होंने एक छोटे से शहर में एक अच्छी सोंच के साथ एवं सभी तरह की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आर पी विद्या विहार इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की और अच्छी पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु खेल कूद एवं अन्य तरह की गतिविधियां विद्यालय द्वारा समय-समय पर करवाया है।

मौके पर तीनपहाड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, मुर्शीद राजा, वकार अहमद, अफजाल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: खैरबनी गोलीकांड का आरोपी देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!