Tinpahar/Sahibganj: बुधवार की संध्या राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में होली को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च तीनपहाड़ बाज़ार से शुरू हुआ और बभनगामा मोड़ होते हुए थाना क्षेत्र के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील जगहों पर मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ ने शांति बनाए रखने के लिए हर वर्ग से सहयोग की अपील की है।
एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों से सावधान रहें। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज को फारवर्ड करने से परहेज करें। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटे सक्रिय है। अप्रिय सूचना मिलते ही नजदीकी थाने को सूचना दें।
फ्लैग मार्च में तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव, एसआई नारद गहलोत, एसआई शाहिद अहमद खान, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: चोरों के हौसले बुलंद, थाना से कुछ दूर बंद घर में हुई चोरी









