Barharwa/Sahibganj: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को जैसे ही सदन के पटल पर रखा वैसे ही पूरे देश में एसडीपीआई ने इसके विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा के अगलोई में भी SDPI द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य तहमीदूर रहमान ने इस बिल को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम विरोधी है तथा संशोधन के जरिए केंद्र की भाजपा सरकार वक्फ की संपत्ति को कब्जे में लेकर अपने मित्रों को सौंपने के फिराक में है। वक्फ जो कि पूरी तरह से मुस्लिमों से जुड़ी संपत्ति है, इसमें अन्य समुदाय के लोगों को कैसा जुड़ा जा सकता है। इस बिल के माध्यम से बीजेपी हुकूमत वक्फ बोर्ड में गैर- मुस्लिम समुदाय के लोगों को जोड़कर संवैधानिक मूल्यों को रौंदने का काम कर रही है।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुस समद ने कहा कि इस बिल के खिलाफ पूरे देश में एसडीपीआई ने सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी साहब को बदले की राजनीति करते हुए केंद्र सरकार ने ईडी द्वारा गिरफ्तार करवा दिया। प्रदर्शन में वक्फ संशोधन बिल को वापस लो, हम वक्फ बिल को अस्वीकार करते है जैसे नारे लगाए गए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित थे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अब्दुस समद अब्दुल हादी, हुमायूं शेख, अस्लम, शमीम और सैकड़ों कार्यकर्ता।
ये भी पढ़ें: Patna: लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के पारस अस्पताल में भर्ती, दिल्ली ले जाने की थी तैयारी









