Sahibganj/Tinpahar: तीनपहाड़ पंचायत के पांच सदस्यो ने ईद मिलन समारोह के दूसरे दिन मंत्री हफीजुल हसन के मधुपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर तीनपहाड़ मे हो रही समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं को लेकर मंत्री के पास पहुंचे तीनपहाड़ के समाजसेवी आफताब अहमद उर्फ रिंकू ने ज्ञापन देकर तीनपहाड़ को प्रखंड बनाये जाने, पानी की समस्या को दूर करने एवं उर्दू गर्ल्स स्कूल को इंटर बनाया जाए, गर्ल्स हॉस्टल, उर्दू लाइब्रेरी सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर मंत्री हफीजुल से आग्रह किया।
वही मंत्री हफीजुल हसन ने आश्वासन दिया कर समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
मौके पर नुरुल अमीन, नदीम अंसारी, मो कबीर अंसारी, परवेज रिजीव ने मंत्री से मुलाकात किया।

ये भी पढ़ें: Barharwa: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एसडीपीआई ने किया विरोध प्रदर्शन, बिल को बताया मुस्लिम विरोधी









