Barharwa: रामनवमी के शुभ अवसर पर साहिबगंज जिले के बरहरवा में इस बार एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जो पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बन गई। जहां एक ओर राज्य भर में रामनवमी के जुलूसों का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय ने सेवा भाव और सहयोग से सबका दिल जीत लिया। रविवार को बरहरवा के मस्जिद चौक स्थित छोटी मस्जिद के निकट में प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सहकारिता विभाग सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य शहनवाज़ नासिर के नेतृत्व में अन्य मुस्लिम भाइयों ने मिलकर रामनवमी के जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत पिला कर भाईचारे की बेहतरीन मिशाल पेश की।

शहनवाज़ नासिर ने बताया कि बरहरवा की धरती गंगा-जमुनी तहज़ीब को हमेशा से बढ़ावा देती हुई आई है। इसी भाईचारे को और मजबूत करने के लिए आज हम मुस्लिम भाइयों ने रामनवमी जुलूश में शामिल हिंदू भाईओं के लिए शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की। हमारे इस प्रयास को हिंदू भाईओं ने भी गले लगाकर स्वागत किया।
मौके पर मुस्लिम समाज के सरदार अहमद हुसैन, बरहरवा छोटी मस्जिद के सचिव निसार अहमद, एनएसयूआई स्टेट चेयरमैन थॉमस रॉबर्ट, कांग्रेस सहकारिता सदस्य आफताब आलम, मो वारिश, मनीष गुप्ता, पप्पू स्वर्णकार, पिंटू स्वर्णकार व अन्य मौजूद थें।
ये भी पढ़ें: Barharwa: पाकुड़ विधायक को चुनरी व मातारानी का प्रसाद भेंट कर दी नवरात्रि की शुभकामनाएं









