मंत्री Hafizul Hasan को मंत्रिमंडल से बाहर करें CM Hemant Soren: Babulal Marandi

CM Hemant Soren should remove minister Hafizul Hasan from the cabinet: Babulal Marandi
  • कांग्रेस झामुमो करे स्पष्ट.. हफीजूल हसन के संविधान से संबंधित बयान पर सहमत है या असहमत
  • हफीजूल के बयान के खिलाफ भाजपा प्रदेश में करेगी आंदोलन, जनता के बीच जाएगी पार्टी

Ranchi: भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  कहा कि मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत कानून को मानते हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस झामुमो के लोग चाहे लोकसभा, राज्यसभा हो या विधानसभा, संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं जो संविधान का भद्दा मजाक है।

बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि इंडी गठबंधन का यही वास्तविक चरित्र है। जिसका प्रकटीकरण हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) की जुबान से प्रकट हुआ है। आज बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर जिस प्रकार से एक संवैधानिक पद पर बैठे राज्य के मंत्री से संविधान का अपमान हुआ यह अक्षम्य अपराध है। राष्ट्र विरोधी,संविधान विरोधी बयान है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)को तत्काल मंत्रिमंडल से हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) को बर्खास्त करना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस (Congress) पार्टी और झामुमो (JMM) से सवालिया लहजे में पूछा कि वे बताएं कि हफीजूल हसन के बयान से पार्टी सहमत है या असहमत। कहा कि यदि मंत्रिमंडल से हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) की बर्खास्तगी नहीं होती है तो यह माना जाएगा कि इंडी गठबंधन के लोग मंत्री हफीजूल हसन के बयान से सहमत हैं। और संविधान के पालन का केवल नाटक करते हैं।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में आकंठ डूबा इंडी गठबंधन शरिया के आधार पर देश चलाना चाहते हैं। आज जो हिंदू समाज के पर्व त्यौहार में जो पत्थरबाजी होती है, तनाव होते हैं यह तुष्टिकरण नीति को इंडी गठबंधन की सत्ता के द्वारा ऐसे संविधान विरोधियों के संरक्षण का परिणाम है। भाजपा (BJP) इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। पूरे प्रदेश में पार्टी आंदोलन करेगी। जनता को जानना चाहिए कि कांग्रेस (Congress) झामुमो (JMM) के लोग संविधान से नहीं शरीयत से देश और प्रदेश को चलाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Ranchi: महाधिवेशन में नए वक्फ कानून का झामुमो ने किया विरोध, 16 राजनीतिक प्रस्ताव पारित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!