Sahibganj/Tinpahar: बीते सोमवार के दिन 11 बजे अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर पंचायत सचिव संघ ने तीनपहाड़ पंचायत सचिवालय भवन में बेठक की। बैठक की अध्यक्षता मोती लाल मुर्मू ने की। जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत सचिव बैठक में शामिल होकर पंचायती राज्य विभाग के नियमो पर विचार विमर्श किया।
वही बैठक पंचायत सचिवो ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा कहा गया है कि ग्राम पंचायतो का प्रभार सिर्फ और सिर्फ निमय के अनुसार पंचायत सचिवों को देने का आदेश है। जिले के कई प्रखण्डो मे मनमानी तरीके से पंचायत सचिव के रहते हुए भी सचिव का पदभार नियम का उल्लंघन करते हुए बीएलडब्लू को दिया जा रहा है जो कि नियम के अनुसार गलत है। संघ के सभी पद धारकों द्वारा पंचायती राज्य विभाग द्वारा जारी निर्देश पत्र को पढ़कर सबो को बताया गया।
वही इस संबंध में पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष जनकदेव यादव ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा आदेश निर्गत किया गया है कि ग्राम पंचायतो मे सिर्फ और सिर्फ नियमित रूप से पंचायत सचिव को पदभार दिया जाए। कुछ प्रखंडों मे पंचायत सचिव के रहते हुए भी मनमाने तरीके से कृषि विभाग द्वारा अप्रशिक्षित जन सेवको को पंचायत सचिव को पदभार दिया गया है। साथ ही संघ के पंचायत सचिवों ने कहा की पंचायती राज विभाग के निर्देश को नही मानते हुए कई प्रखंडो मे नियम की धज्जियां उड़ाकर बीएलडब्लू को गलत तरीके से पदभार दिया गया है। जो जनसेवक कभी पंचायत सेवक का काम नही किया है उससे पदभार दिया गया। जिसको लेकर शिष्टमंडल द्वारा जिला उपायुक्त व पंचायती राज पदाधिकारी से मुलाकात कर अवगत कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: कांग्रेस जिला महासचिव हीरालाल साह ने मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती









